Best Tarika जाने स्वस्थ शरीर के लिए कितना जरूरत है स्वस्थ भोजन (healthy diet plan) 5 लाभ healthy diet plan Best Tarika जाने स्वस्थ

आज शायद सबको Best Tarika जानना जरूरी है स्वस्थ भोजन (healthy diet plan) के लिए क्योंकि आज शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसका खान-पान बिल्कुल स्वस्थ हो। अधिकांश लोग घर से बाहर ही भोजन करना पसंद करते हैं। अनेक लोग फास्ट फूड आदि का भी बहुत सेवन करते हैं। नतीजा यह होता है कि लोग बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में जब भी कोई रोगी किसी डॉक्टर से सम्पर्क करता है तो डॉक्टर सबसे पहले मरीज को अपना डाइट प्लान बदलने की सलाह देते हैं। इसलिए आज संतुलित आहार चार्ट (नार्मल डाइट प्लान) लोगों की जरूरत बन गया है।

best tarika संतुलित आहार healthy diet क्या है?

वह कोई भी पदार्थ जो शर्करा (Carbohydrate), वसा, जल तथा प्रोटीन से बना हो, और जिसे जीव द्वारा जीवन जीने के लिए ग्रहण किया जा सके, उसे भोजन कहते हैं। भोजन में अनेक पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के विकास एवं वृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं। भोजन से विभिन्न पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जैसे- कार्बोज, प्रोटीन, वसा, खनिज-लवण, विटामिन्स और जल आदि। पौष्टिक तत्व आपके शरीर में पोषण स्तर को बनाए रखता है ताकि आप स्वस्थ रहें।  इसलिए ना केवल जीवित रहने के लिए, बल्कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन बिताने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी होता है।

अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक विकास के लिए संतुलित भोजन मूल आधार है। वायु और जल के बाद शरीर के लिए भोजन ही आवश्यक होता है। भोजन ग्रहण करने पर पाचक रस उस पर अपना काम करता है, और भोजन से जरूरी पोषक तत्व शरीर द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। इससे ही आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है। मनुष्य जिस तरह का भोजन ग्रहण करता है, उस पर ही मनुष्य की स्वास्थ्य स्थिति निर्भर करती है।  इसलिए हर व्यक्ति को संतुलित आहार चार्ट का पालन करना जरूरी होता है।

भोजन से मुख्यतः आपके शरीर को ये लाभ होते हैंः

शरीर को ऊर्जा मिलती है।

शारीरिक तन्तुओं का निर्माण होता है।

बीमारियों से बचाव होता है।

शारीरिक गतिविधियों सुचारू रूप से जारी रहती हैं।

पुरुषों को संतुलित आहार(Best Tarika healthy diet)  के रूप में इन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिएः

 

    • सोने से लगभग एक घण्टा पहले भोजन करने की आदत डालें।

    • इसके साथ ही सुबह व्यायाम एवं टहलने की आदत डालनी चाहिए।

    • सुबह उठकर एक गिलास लो फैट दूध ले सकते हैं। इसके साथ 3-4 बादाम खाएँ।

    • शाम को थोड़ी मात्रा में स्नैक्स जैसे- जूस, फल, ग्रीन टी, नट्स आदि लेने से ऊर्जा का स्तर बना रहता है।

    • नाश्ते में अंकुरित अनाज, मौसमी फल या उपमा ले सकते हैं। नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

    • दोपहर के भोजन में दाल, रोटी, सब्जी, चावल एवं सलाद ले सकते हैं। इसके साथ में एक कप दही या  छाछ भी लेना चाहिए।

    • रात में कम एवं हल्का भोजन करना चाहिए। रात के भोजन में चावल ना लें। केवल रोटी, सब्जी एवं सलाद ले सकते हैं।

महिलाओं को संतुलित आहार (Best Tarika healthy diet plan)  के रूप में इन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिएः-

महिलाओं के लिए पोषण संबंधी आवश्यकताएँ पुरुषों से भिन्न होती है। महिलाएँ को मासिक धर्म के कारण पुरुषों की तुलना में अधिक आयरन की आवश्यकता होती है। इसलिए महिलाओं को संतुलित आहार के रूप में इन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिएः-

 

    • दलिया के अंकुरित अनाज का सेवन करें।

    • मौसमी फलों का सेवन करें। दूध और नट्स भी नाश्ते में ले सकते हैं।

    • दिन का भोजन, कार्ब्स, प्रोटीन और वसा से युक्त करें।

    • भोजन में 2 रोटी, एक कटोरी चावल, दाल, सब्जी, सलाद एक दही का सेवन करें।

    • शाम के वक्त ग्रीन टी, जूस, फल या नट्स ले सकते हैं।

    • रात का भोजन दिन की तुलना में हल्का होना चाहिए। 2 रोटी, सब्जी, सलाद एवं कटोरी दाल लेनी चाहिए।

    • रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पिएँ।

संतुलित आहार चार्ट healthy diet chart

हर व्यक्ति की शारीरिक संरचना और उसके द्वारा की जाने वाली मेहनत के हिसाब से खान-पान की आवश्यकता अलग-अलग होती है। दिमाग सुचारु रूप से काम करता रहे और शरीर थके नहीं, इसके लिए हर वयक्ति को लगभग 1200 से 1800 कैलोरी की आवश्यकता होती है। इतनी कैलोरी ऊर्जा के रूप में शरीर में बेहतर ढंग से संचारित हो जाती है, जो वसा के रूप में शरीर में नहीं जमती। इसलिए आहार चार्ट में खाद्य पदार्थों की मात्राएं कैलोरी के हिसाब से इतनी होनी चाहिएः-

 

    • दिन के तीन मुख्य भोजन जैसे – नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना 300 से 350 कैलोरी का रखें।, बाकी 300 कैलोरी में स्नैक्स और अन्य चीजों को रखें।

    • मैदा और चावल बिल्कुल ना खाएँ। जो भी खाना खाएँ वह गेहूँ से बना हो, या ब्राउन चावल हो।

    • ग्रीन टी का सेवन करें।, सुबह उठते ही पानी पिएँ। लगभग 2 गिलास गुनगुना पानी पिएँ।

    • नाश्ते में ओट्स का सेवन करें, लेकिन बाहर का प्रिजरवेटिव युक्त ओट्स न हो। सादे ओट्स लाकर उसमें प्याज, लहसुन, दालचीनी, कलौंजी, ब्रौकली और नमक आदि डालकर बनाएँ। कभी-कभी कॉर्नफ्लेक्स और मलाई उतरे हुए दूध का सेवन करें।

    • दिन के भोजन और नाश्ते के बीच में 5-10 बादाम, कॉफी या ग्रीन टी, अदरक, तुलसी, दालचीनी और अदरक, इलायची से बनी चाय का सेवन करें। इसमें चीनी न मिलाएँ।

    • दिन के भोजन में एक कटोरी ब्राउन राइस, सलाद, दाल एवं दो रोटी का सेवन करें। इसके साथ में एक कटोरी सलाद भी लें।

    • शाम के समय कोई भी सब्जियों से बना सूप या ग्रीन टी लें।

    • रात के भोजन में एक कटोरी वेज सूप, एक कटोरी सलाद, एक बड़ी कटोरी फल या एक कटोरी भरकर उबली हुई सब्जियाँ खाएँ, इसमें लहसुन और प्याज भी डालें।

 समय संतुलित आहार चार्ट healthy diet chart

 

    • नाश्ता (8:30 AM)

1 कप (SIP) हर्बल टी  पेय 1 कप दूध + बादाम पाक /पोहा /उपमा (सूजी)/दलिया/कॉर्नफ्लैक्स/ओट्स/मुरमुरे/अंकुरित अनाज/1-2 पतली रोटी (मल्टीग्रेन आटा) +1 कटोरी हरी सब्जियां + 1 प्लेट फलों का सलाद/फलों का जूस (केला, अनार, संतरा, सेब, पपीता)/ फूड सप्लीमेंट PVMF(Protein, women/man nutricharge, veg omega)

 

    • दिन का भोजन (12:30-01:30 PM)

1-2 पतली रोटियां (मल्टीग्रेन आटा) + 1 कटोरी चावल + 1 कटोरी हरी सब्जियां + 1 कटोरी दाल + 1 कटोरी मट्ठा /छाछ/ दही

 

    • शाम का जलपान (3:30 PM) ग्रीन टी- (कहवा),1 कटोरी सब्जियों का सूप/मूंग दाल/फलों का सलाद (केला, सेब, पपीता) / 1कप

    • रात्रि का भोजन (7:00 – 8:00 PM)

1-2 पतली रोटियां(मल्टीग्रेन आटा)  + 1 कटोरी हरी सब्जियां (रेशेदार) + 1 कटोरी मूंग दाल (पतली )

 

    • सोने से पहले (10:30 PM)

1 चम्मच त्रिफला चूर्ण / इसे हलका गर्म दूध /पानी के साथ

फूड सप्लीमेंट nutricharge bio age पानी के साथ

स्वस्थ आहार चार्ट healthy diet chart अपनाने के दौरान आपको खानपान में इनको शामिल करना चाहिएः

 

    • अनाज- पुराना शाली चावल, सत्तू |

    • दालें- मूंग, मसूर, अरहर, चना दाल |

    • फल एवं सब्जियां- अनार, संतरा, सेब, पपीता परवल, लौकी, तरोई, करेला, कददू, मौसमी सब्जियां, केला, नारियल, मौसमी फल। 

    • अन्य- गाय का दूध, नारियाल पानी।

    • फूड सप्लीमेंट

स्वस्थ आहार चार्ट healthy diet chart अपनाने के दौरान आपकी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिएः-

 

    • ताजा एवं हल्का गर्म भोजन अवश्य करें

    • भोजन धीरे-धीरे शांत स्थान में शांतिपूर्वक,सकारात्मक एवं खुश मन से करें

    • तीन से चार बार भोजन अवश्य करें

    • किसी भी समय का भोजन नहीं त्यागें एवं अत्यधिक भोजन से परहेज करें

    • हफ्ते में एक बार उपवास करें

    • अमाशय का 1/3rd / 1/4th भाग रिक्त छोड़ें मतलब भूख से थोड़ा कम खाएं।

    • भोजन को अच्छी प्रकार से चबाकर एवं धीरे–धीरे खायें

    • भोजन खाने के बाद 3-5 मिनट टहलें

    • सूर्यादय से पहले या साथ जाग जाये मतलब [5:30 – 6:30 am] पर जाग जाएं।

    • रोज दो बार ब्रुश करें

    • रात्रि में सही समय पर नींद लें, मतलब [9-10 PM] पर सो जाएं।

    • आपके लिए योग प्राणायाम एवं ध्यान-

healthy diet chart बैलेंसडाइट प्लान अपनाने के दौरान परहेज

 

    • अनाज- नया चावल, मैदा।

    • दाल- कुलथ, उड़द, राजमा, छोले।

    • फल एवं सब्जियां- बैगन, आलू, नीबू, सरसों, टमाटर, नीबू, खट्टे अंगूर, आलू, कटहल, अरबी।

    • अन्य- दही, मछली, पनीर, तीखा भोजन, सरसों का तेल, तैलीय मसालेदार भोजन, अधिक नमक, कोल्डड्रिंक्स, फास्टफूड, जंक फ़ूड, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ।

    • आपकी जीवनशैली- आधारणी वेग को रोकना (मल-मूत्र को नहीं रोकना), रात में जागना नहीं है (रात्री जागरण), आतप सेवन (धूप का सेवन), उपवास नहीं करना है।

    • इन चीजों की बिल्कुल मनाही है- तैलीय मसालेदार भोजन, अचार, अधिक तेल, अधिक नमक कोल्डड्रिंक्स, मैदे वाले पर्दाथ, शराब, फास्टफूड, सॉफ्टडिंक्स, जंक फ़ूड, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ, मांसहार, मांसहार सूप।

सारांश

सात्विक एवं शाकाहारी भोजन हमेशा अच्छा माना जाता है। यह मानव के लिए अनुकूल माना जाता है, क्योंकि यह मानवीय संवेदनाओं का पालनकर्ता होता है, जबकि तामसिक एवं मांसाहारी भोजन हिंसक एवं अमानवीय विचारों का जन्मदाता होता है। इसलिए भारतीय जीवनशैली में शाकाहारी भोजन को ही प्राथमिकता दी है।

पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्राणियों की शारीरिक संरचना एवं उनके अंगों का निर्माण और विकास, उनके भोजन की प्रकृति एवं पद्धति के आधार पर तय है। मानव शरीर एवं अंगों का विकास अधिकतर शाकाहारी प्राणी के रूप में हुआ है। मानव के मुख्य अंग जैसे दाँत, जीभ, आंत, लिवर, किडनी एवं पाचनतंत्र व अन्य इन्द्रियों की प्रकृति पूरी तरह शाकाहारी जन्तुओं से मेल खाती है। इसलिए प्रकृति ने शाकाहारी भोजन के रूप में सभी स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्व उपलब्ध कराए हैं, जिनमें प्रमुख अनाज, फल, शाक-सब्जियाँ, सूखे मेवे आदि शामिल हैं, जो आप रोज खाते हैं।

Scroll to Top