आप कहीं इस उलझन में तो नहीं’ हैं फूड सप्लीमेंट खाऊं कि नहीं खाऊं’, और ये फूड सप्लीमेंट क्या होता है इसके फायदे और नुकसान क्या हैं ?20 Best सप्लीमेंट

Table of Contents

आप कहीं इस उलझन में तो नहीं’ हैं फूड सप्लीमेंट खाऊं कि नहीं खाऊं’, और ये फूड सप्लीमेंट क्या होता है इसके फायदे और नुकसान क्या हैं ?

आप कहीं इस उलझन में तो नहीं' हैं ये फूड सप्लीमेंट क्या होता है कुछ उदाहरण से समझते हैं

आप में से अधिकतर लोग जिम जाते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि सप्लीमेंट क्या होता है, सप्लीमेंट को हिंदी में क्या कहते है और इसका उपयोग क्यों करते हैं। सप्लीमेंट्स के बारें में बहुत से लोगों के मुँह से आपने तरह-तरह की बातें सुनी होगी। शायद अधिकांश लोगों ने आपको इसके साइड इफेक्ट्स के बारें में ही बताया होगा।

उदाहरण : अगर आपके पास सेल्फ गाड़ी लेने का ऑफर आता है जिसमें विशेष छूट है पर ऊपर से कोई विशेष या अतिरिक्त चीज ना हो तो लेने को तैयार हैं आप इसलिए जो जो घर का भोजन खाने का चलन चला है वह शरीर को पूर्णतः स्वस्थ रखने में सक्षम नहीं है

  • अधिकांश लोग सप्लीमेंट्स का नाम सुनकर ही इसे नकार देते है और दुष्प्रभावों को बताने लगते हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं।
  • जो भी इनके दुष्प्रभावों के बारें में पहले ही बात करने लगते है, शायद उन्हें इसके बारें जानकारी बहुत कम होती है और वे लोग इसे केवल नकारात्मक नजरिए से देखते हैं।
  • कई मायनों में सप्लीमेंट्स का उपयोग करना आपके बॉडी के लिए फायदेमंद होता है और तभी इन सप्लीमेंट्स को बनाया जाता हैं।

फूड सप्लीमेंट का मतलब क्या होता है ?

सप्लीमेंट्स का उद्देश्य शरीर को पोषक तत्व प्रदान करना है जो हमारी डाइट से नहीं मिल पा रहे हैं, तो कोई सप्लीमेंट भी ले सकता है. यहां पर हम आहार से जुड़े हुए सप्लीमेंट्स की बात कर रहे है और तभी एक सवाल आता है कि आखिर सप्लीमेंट को हिंदी में क्या कहते हैं। तो फूड सप्लीमेंट या डाएटरी सप्लीमेंट का हिंदी में अर्थ – ‘आहार पूरक’ होता हैं।

  • फूड सप्लीमेंट्स ऐसे प्रोडक्ट होते है, जिसे आप अपने आहार (Diet) के पूरक में लेते हैं।
  • इसमें एक या एक से अधिक तत्व जैसे – प्रोटीन, बीसीएए, ग्लूटामाइन, क्रेटीन, ओमेगा-3, अमीनो अम्ल और अन्य विटामिन & मिनेरल्स शामिल किए जा सकते हैं।
  • पूरक का मतलब होता है, अतिरिक्त या किसी चीज का अल्टरनेटिव या डाइट के साथ अतिरिक्त पोषण।
  • फूड सप्लीमेंट्स को आप अपने डाइट के साथ आसानी से जोड़ सकते है और डाइट में किसी पोषक तत्व की कमी होने पर उसके स्थान पर भी जोड़ सकते हैं।
  • अपने खान-पान में डाएटरी सप्लीमेंट्स का सीमित रूप से सेवन करना एक अच्छी फिटनेस के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।
  • जो किसी गोली, टेबलेट, कैप्सूल, पाउडर, जेल या लिक्विड के फॉर्म में उपलब्ध होते हैं

फूड सप्लीमेंट क्या होते है ?

हमें क्यों पड़ती है फूड सप्लीमेंट्स की जरूरत? उन्होंने कहा, ‘आमतौर पर शरीर में प्रोटीन की उस तरह से कमी नहीं होती जैसे दूसरे न्यूट्रिएंट्स की होती है. अगर आप फिर भी प्रोटीन सप्लीमेंट ले रहे हैं तो ध्यान रहे कि यह आसानी से शरीर में डाइजेस्ट नहीं होता. इसे लेने से शरीर को कोई खास लाभ भी नहीं मिलता.

Food Supplements सामान्यतः खाद्य पदार्थों से ही बनाए जाते हैं। इसका उपयोग अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए, डाइट को बैलेंस करने और कुपोषण को दूर करने के लिए किया जाता हैं।  इन्हें न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स भी कहते हैं। आमतौर पर फूड सप्लीमेंटऔर डाएटरी सप्लीमेंट एक ही होते हैं। खाद्य पदार्थों से निर्मित प्रोडक्ट होते हैं।

फूड सप्लीमेंट्स के क्या फायदे हैं?

फूड सप्लीमेंट्स के क्या लाभ हैं? फूड सप्लीमेंट्स आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने या बनाए रखने में आपकी सहायता कर सकते हैं, और फूड सप्लीमेंट्स आवश्यक पोषक तत्वों की आपकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में भी आपकी सहायता कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, कैल्शियम और विटामिन डी मजबूत हड्डियों के निर्माण में मदद कर सकते हैं, और फाइबर आंत्र नियमितता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

फूड सप्लीमेंट्स का सीमित मात्रा में उपयोग करने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ/फायदे मिलते हैं। जैसे –

  • सप्लीमेंट्स वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • सप्लीमेंट्स आपकी मसल ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • इम्युनिटी सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता हैं।
  • बॉडी बनाने के लिए फूड सप्लीमेंट्स बहुत ही लाभदायी होते हैं।
  • सप्लीमेंट्स आपके आहार को बैलेंस करने में मदद करते हैं।
  • शारीरिक वृद्धि को बेहतर बनाते हैं।
  • सप्लीमेंट्स की मदद से वजन को कम और नियंत्रित भी किया जा सकता हैं।

कब से मुझे फूड सप्लीमेंट्स लेना चाहिए?

कायदे से जब तक जीवन है तब तक हमें फूड सप्लीमेंट लेना चाहिए क्योंकि खाने से पूरे पोषक तत्व नहीं मिलते हैं पर 6 महीने से 5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को विटामिन ए, सी और डी युक्त फूड सप्लीमेंट देना चाहिए। क्योंकि बच्चे खाना खाने में आनाकानी करते हैं,

फूड सप्लीमेंट कब खाना चाहिए?

  • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फूड सप्लीमेंट सुबह के समय लेना चाहिए।, तो हम इसे दिन के दौरान अच्छे से अवशोषित कर पाए, इसलिए इसे सुबह लेना बेहतर है
  • आपको अपना मल्टीविटामिन सुबह भोजन के साथ लेना चाहिए ताकि आप अवशोषण को आसान बना सकें। सबसे महत्वपूर्ण बात इन्हें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।

फूड सप्लीमेंट्स कब कब लेना चाहिए?

  • खाद्य पदार्थों की कमी को पूरा करने के लिए
  • शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाने के लिए
  • कुपोषण से बचने के लिए
  • फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए
  • बॉडीबिल्डिंग करने के लिए
  • पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में यदि आपने कुछ रक्त परीक्षण करवाए हैं और कोई कमी दिखाई दी है,

सप्लीमेंट का इस्तेमाल कब करना चाहिए

  • फूड सप्लीमेंट्स का मतलब आहार पूरक होता है और यह किसी भी खाद्य पदार्थ के विकल्प नहीं हो सकते हैं।
  • फूड सप्लीमेंट्स का उपयोग भोजन के स्थान पर नहीं कर सकते हैं। बिना खाद्य पदार्थों के केवल फूड सप्लीमेंट्स का सेवन करना उचित नहीं हैं। यदि आप खाद्य पदार्थों के साथ इसे अपनी डाइट में जोड़ते है तो यह बहुत ही प्रभावी और फायदेमंद हो सकता हैं।
  • अब बात आती है फूड सप्लीमेंट का उपयोग कब करना चाहिए, तो जब आप बॉडी के लिए जरुरी पोषक तत्व जैसे – प्रोटीन, कार्ब्स, फैट, फाइबर, विटामिन & मिनेरल्स आदि की पूर्ति अपने भोजन के माध्यम से नहीं कर पाते है और आपको पोषक तत्वों की कमी महसूस होने लगती है, तब आप अपने डाइट में फूड के साथ-साथ सप्लीमेंट को जोड़ सकते हैं।
  • यदि आप नियमित एक्सरसाइज करते है, जिम में वर्कआउट करते है, नियमित किसी प्रकार का स्पोर्ट खेलते है तब आपको सही नुट्रिशन लेने की जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में आप नुट्रिशन की कमी को पूरा करने के लिए व्हे प्रोटीन जैसे सप्लीमेंट का इस्तेमाल अपनी डाइट में आसानी से कर सकते हैं।

फूड सप्लीमेंट्स लेने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

व्यायाम के दौरान शारीरिक प्रदर्शन में सुधार, मांसपेशियों के निर्माण, शरीर की संरचना में बदलाव और थकान को कम करने के लिए आहार अनुपूरक का उपयोग किया जा सकता है। हालाँकि, यदि नासमझी से उपयोग किया जाए, तो वे समग्र स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। खुराक एक प्रमुख चिंता का विषय है जिसे पूरक उपयोग के साथ ध्यान में रखा जाना चाहिए।

  • रीसर्च और शोध यह बताते है कि, सीमित मात्रा में सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करने से किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं हो सकते हैं।
  • अत्यधिक मात्रा और अनुचित तरीके से फूड सप्लीमेंट्स का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है और शारीरिक/मानसिक समस्याओं को पैदा कर सकता हैं।

भोजन में नुट्रिशन लेने और फूड सप्लीमेंट (नुट्रिशन) लेने में क्या अंतर है?

कई उदाहरणों में, खाद्य स्रोतों में पाए जाने वाले विटामिन और खनिज पूरक के रूप में पाए जाने वाले विटामिन और खनिजों को अवशोषित करना आसान होते हैं। भोजन में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्वों के अतिरिक्त लाभ के साथ, पूरक आहार लेने और खराब खाने की तुलना में स्वस्थ भोजन करने से कहीं अधिक लाभ मिलता है।

निष्कर्ष

फूड सप्लीमेंट्स का उद्देश्य शरीर को पोषक तत्व प्रदान करना है जो हमारी डाइट से नहीं मिल पा रहे हैं. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि डाइट में पर्याप्त पोषक तत्व होने चाहिए लेकिन अगर अनुशंसित मात्रा का सेवन नहीं किया जाता है, तो कोई सप्लीमेंट भी ले सकता है.ये फूड सप्लीमेंट्स बीमारी को रोककर हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में हमारी मदद करते हैं।

यदि आपके Food Supplements से कोई भी सवाल/सुझाव है तो नीचे Comment करके जरूर बताए और साथ में यह भी बताए कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी। धन्यवाद !!!

Scroll to Top